top of page
  • YouTube
  • LinkedIn
  • Black Facebook Icon
  • Black Twitter Icon
  • Black Instagram Icon

आकलन (Assessment) के विभिन्न उपयोग 

  • Writer: Samanta
    Samanta
  • 3 minutes ago
  • 1 min read

बच्चों के लिए Assessment

बच्चों का Assessment केवल परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि उनके समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए किया जाना चाहिए। इसमें बच्चे के विषय-ज्ञान, समझने की क्षमता, पढ़ने-लिखने के कौशल, गणितीय क्षमता, रचनात्मकता, समस्या-समाधान की क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास, सहयोग की भावना, नैतिक मूल्यों तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भागीदारी का भी मूल्यांकन किया जाना चाहिए।

शिक्षकों के लिए Assessment

शिक्षकों का Assessment उनके कार्य की गुणवत्ता, विषय-ज्ञान, कक्षा-प्रबंधन, विद्यालय में व्यवहार, शिक्षण विधियों की प्रभावशीलता, समय-पालन, मूल्यांकन कौशल तथा विद्यार्थियों के सीखने के परिणामों के आधार पर किया जाना चाहिए।


एक प्रभावी शिक्षक विद्यालय को प्रेरित करता है, विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को समझता है, शिक्षकों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है तथा निरंतर अपने ज्ञान और कौशल का विकास करता है।

शिक्षकों के Assessment का उद्देश्य केवल उनका मूल्यांकन करना नहीं होना चाहिए, बल्कि उनके व्यावसायिक विकास, शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार और विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों को बेहतर बनाने पर भी ध्यान देना चाहिए।


विद्यालय के लिए Assessment


विद्यालय का Assessment उसकी शैक्षिक गुणवत्ता, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रदर्शन, विद्यार्थियों की उपलब्धियों, विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा, प्रयोगशाला, खेलकूद, डिजिटल संसाधनों, अभिभावकों की सहभागिता तथा विद्यालय प्रबंधन की कार्यकुशलता के आधार पर किया जाना चाहिए।

एक अच्छा विद्यालय वह होता है जहाँ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित एवं प्रेरणादायक वातावरण, सकारात्मक अनुशासन, नैतिक मूल्यों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

विद्यालय का नियमित Assessment उसकी उपलब्धियों की पहचान करने, आवश्यक कदम उठाने तथा शिक्षा की गुणवत्ता को निरंतर बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


By Shilpi

Samanta Team


 
 
 

Comments


bottom of page